फिरोज खान चन्द्रशेखर आजाद नगर की करीब 12 गणेशजी की प्रतिमाओं विसर्जन बड़ी धूमधाम से शहर में जुलूस निकालकर किया गया। विसर्जन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों में होते हुए नगर के तालाब पर पहुंचे, जहां क्रेन से सभी गणेशजी की प्रतिमाओं विसर्जन किया गया। साथ ही आसपास की 25 से अधिक मूर्तियां ग्रामीण लेकर पहुंचे। जिन्होंने डीजे की धुन पर नाचते हुए विसर्जन किया। तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर थाना प्रभारी शिवराम तरोले विशेष रूप से मौजूद रहे। बरझर में भी किया विसर्जन बरझर में भी गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। बड़ी संख्या में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बड़गांव तालाब पर प्रतिमाओं को ले गए जहां शांतिपूर्वक विसजर्न किया गया। चौकी प्रभारी विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation बरझर में चोरों का आतंक: घर में घुसकर 10 बकरियां, 2 बैल और 1 गाय चुराई, युवक पर भी किया हमला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आजीविका कैफ का दौरा किया