भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र में आज ग्राम चौकीदार भारत गनावा की सूचना पर राघू के पत्थर वाले खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है. मृतक का हुलिया: लगभग 5 फीट 4 इंच कद, साँवला रंग, सफ़ेद आसमानी प्रिंटेड शर्ट, आसमानी जींस, गले में सफ़ेद रुमाल, फ्रेंच कट दाढ़ी-मूंछें, दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा और काले-भूरे रंग के 7 नंबर के चप्पल. पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई इस हुलिए से मिलती जानकारी रखता है तो मोबाइल नंबर 8319014842 या 9074178959 पर संपर्क करे. Post navigation लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी खिरिया माली शादी देखने गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिला, हत्या की आशंका