भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 29 मई 2025 की रात से लापता एक युवक सुरेश पिता हीरा निवासी रिंगोल खाडीवाव फलिया उम्र 40 वर्ष का शव आज दोपहर उसके घर के पास खेत से सटे एक नाले में उम्बरी के पेड़ से लटका हुआ मिला. परिजनों ने आशंका जताई है कि सुरेश ने कमर के पट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है. परिजन के अनुसार सुरेश रात 9:30 बजे अपने परिवार के साथ घर के बाहर सोया था, लेकिन सुबह वह गायब मिला. परिजनों की तलाश के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे उसका शव मिला. गाँव के सरपंच महेश भूरिया को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है. शव को पीएम के लिए लाया गया. पुलिस कर रही है. Post navigation ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़: परिवार पर जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में अज्ञात शव मिला, शिनाख्त के लिए पुलिस ने हुलिया जारी किया