भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर शुक्रवार को मिले आजा शिव की पहचान हो चुकी है. खिरिया माली निवासी दीपक मिनामा, जो तीन दिन पहले एक शादी देखने घर से निकला था, आज रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया. परिवार दीपक के लापता होने से पहले ही परेशान था, और अब उसकी मृत्यु की खबर ने उन्हें सदमे में डाल दिया है. दीपक का शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार हत्या का आरोप लगा रहे हैं. थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन वे हत्या के दृष्टिकोण से भी जांच कर रहे हैं. Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र में अज्ञात शव मिला, शिनाख्त के लिए पुलिस ने हुलिया जारी किया चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम सखाराम यादव को दी भावभीनी विदाई