भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सखाराम यादव की सेवानिवृत्ति पर जिला कलेक्टर डाक्टर अभय अरविंद बेडेकर सहित प्रशासन स्तर के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी। चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम के रूप में विगत दो वर्षों से कार्यरत रहे सखाराम यादव की सेवानिवृत्ति पर जिला कलेक्टर डाक्टर अभय अरविंद वेडेकर ने कहा कि सरल,सौम्य और कुशल व्यक्तित्व के धनी यादव की सेवानिवृत्ति-एक ईमानदार और सजग के अधिकारी के रूप में सदैव याद रहेगी। उन्होंने कहा कि हम करीब 26 वर्षों से साथ-साथ कार्य कर रहे हैं। मैं सेवानिवृत्त यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करता हूं।सेवानिवृत्ति के पश्चात शेष जीवन के लिए मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं । वे अपना शेष जीवन परिवार व समाज के साथ कुशलतापूर्वक बिताये। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि सर के सरल स्वभाव के कारण बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। वे सदैव स्मृति में बने रहेंगे। सभी ने सेवानिवृत्त यादव के सुखद, स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति एसडीएम सखाराम यादव के समस्त परिजन उपस्थित रहे।बेटे देवेंद्र यादव( एड.एसपी) ने अपने पिताजी के दिए संस्कारों व मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें एक अच्छे पिता के रूप में बताया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एसडीएम सखाराम यादव को जिला कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखरसिंह एवं एसडीएम तपीश पांडे,अर्थ जैन,विरेन्द्र सिंह बघेल व समस्त अनुभाग के एसडीएम,डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा शाल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेटकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने किया। आभार नायब तहसीलदार रानू माल ने माना । Post navigation खिरिया माली शादी देखने गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिला, हत्या की आशंका मेंढ़ा ग्राम पंचायत में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ संपन्न: किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात