भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

आज मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आज़ाद नगर विकासखंड की करोड़ों की लागत से नई बनने वाली 7 नई सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया।

यह वही सड़कें हैं, जिनकी मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पूर्व में रिंगोल–लाड़ी वरीया आगमन के समय रखी गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान की थी।

आज इन घोषणाओं को धरातल पर उतरते देख क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूसरी ओर, जोबट विधानसभा की विधायक सेना पटेल ने भी दावा किया कि इन सड़कों की स्वीकृति हेतु उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया था और यह मैंने मंजूर करवाया है। इसी कारण राजनीतिक मंचों पर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल–मांदल के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में नज़र नहीं आए।

सम्पूर्ण आयोजन भाजपा संगठन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच एवं जनपद सदस्यों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंच से आगे होने वाले विकास कार्यों और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, विधानसभा प्रभारी विशाल रावत, जिला महामंत्री राजू मुवेल कमरू भाई, अजनार, अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि सरपंच व जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य (कुल 7 परियोजनाएँ)

 बोरकुंडिया मेन रोड → तालाब फलिया

 छोटीपोल मेन रोड → ग्राम छोटा भावटा

काकड़बाड़ी मेन रोड → सिंगाडिया एवं बामनिया फलिया

बरझर हायर सेकेंडरी स्कूल → मोरी फलिया

बरझर बनेश्वर महादेव → महेन्द्रा मेन रोड

बड़गांव पंचायत भवन → बारिया फलिया

रिंगोल मालमसूरी → खंडीवाव फलिया → भंडारी फलिया

विकास के संभावित लाभ मंत्री नगर सिंह चौहान ने कहा आगम ए दोनों में फलिया सड़क बहुत जल्दी काम चालू होने वाला है उसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी करीब 75 सड़क चंद्रशेखर आजाद विकास खंड के लिए मंजूर की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और संपर्क मार्ग सुदृढ़ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *