झाबुआ live के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट दाहोद तहसील पुलिस थाने के नजदीक गायत्री मंदिर के सामने घुमाव पर दो मोटरसाइकिल के बीच में हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे उपचार के लिए जिला सरकारी चिकित्सालय में भेज दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार दाहोद तहसील पुलिस थाने के नजदीक गायत्री मंदिर के सामने घुमाव पर बजाज डिस्कवर बाइक तथा बुलेट बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में मुस्तफा पठान निवासी खड्डा कॉलोनी नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा उसके साथ बाइक पर बैठे युवक नितेश शर्मा निवासी परेल गंभीर रूप से घायल हो गया था इस घटना की जानकारी तहसील पुलिस थाने को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के हेतु जिला सरकारी चिकित्सालय में भेज दिया गया तथा गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए 108 के द्वारा जिला सरकारी चिकित्सालय में भेज दिया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर युवक को बेहतर उपचार के लिए वड़ोदरा रेफर किया गया यह घटना की जानकारी मृतक के परिवार को मिलते ही मृतक के परिवार में मातम का माहौल छा गया। Post navigation सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर डॉक्टर के अभाव में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, गर्भ में शिशु की मौत रेत से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, हादसे में 2 जख्मी