जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत दो दिन पहले घर से मेहमान जाने का बोल कर निकले युवक की राजावट डेम में लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक करम सिंह पिता भूचरीया उम्र 45 वर्ष निवासी बामेण्टा पटेल फलिया 20 मार्च को घर से ग्राम तीती मेहमान जाने का बोल कर निकला था। लेकिन नही पहुंचा। परिजनों ने दो दिनों तक तलास करने के बाद भी पता नही लग रहा था। वही सुबह मृतक करम सिंह के पुत्र रामसिंह भयडिया ने नानपुर पुलिस को सूचना दी कि पिता की लाश राजावट डेम पर मिली गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष इस डेम में इन दिनों लास मिलती है पिछले वर्ष भी मेहमान आया ग्रामीण की डेम में डूबने से मौत हो गई थी। जब कि राजावट से बामेण्टा की दूरी 10 किमी से ज्यादा किलोमीटर की है। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आज नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। शव वाहन नही होने से पिकपक में लाया गया। Post navigation नानपुर को मिली 108 एम्बुलेंस, बीमार या घायलों को लेने समय पर पहुंचेगी एम्बुलेंस नानपुर के भगोरिया हाट में नजर आया उत्साह, कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर