आलीराजपुर | घर से एक शादी में शामिल होने के लिए निकले युवक का शव कुएं में मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम माथाना का रहने वाला 21 वर्षीय युवक प्रदीप चौहान 27 अप्रैल को घर से उदयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुशालबयड़ी में एक शादी में जाने के लिए निकला था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन ने सभी जगह खोजबीन करने के बाद उदयगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह प्रदीप का शव ग्राम कुशालबयड़ी में ही एक कुएं में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान है। इसके चलते परिजन ने हत्या होने का अंदेशा जताया है। वे पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उदयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। Post navigation कोतवाल समाज ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग की, भाेपाल जाकर दिया ज्ञापन आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, शराब से भरा वाहन जब्त किया