आलीराजपुर। कोतवाल समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने को लेकर कोतवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल  दिनांक 23 अप्रैल को भोपाल पहुंचकर राज्यपाल, राजभवन, संचालक अनुसूचित  जनजाति विकास अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल तथा मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति विकास आयोग को ज्ञापन सौंपा। 

मांग पूरी करने एवं सामाजिक सर्वे करवाए जाने हेतु फाइल सहित आवेदन इन सभी विभागों में दिए गए साथ ही भोपाल में ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी अनुसूचित जनजाति  का दर्जा दिया जाने सै संबंधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों जैसे अलीराजपुर, बड़वानी ,धार ,झाबुआ, खरगोन, खंडवा आदि जिलों  में कोतवाल समाज निवासरत है कोतवाल समाज अनुसूचित जाति भिलाला के समान ही वेशभूषा ,रहन-सहन ,खान इंदल बाबा, पाटला शादी आदि सांस्कृतिक परंपरा निभाते हैं उसके बावजूद आजादी के समय से ही कोतवाल समाज को विकसित जाति में सम्मिलित कर दिया गया है जिस कारण से कोतवाल समाज को शासकीय आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है  कोतवाल समाज पिछले ढाई दशक से यह मांग करते आ रहा है लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है 

भोपाल पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजाराम भालसे  जिला एवं प्रदेश संगठन मंत्री अंग सिंह किराड़े एवं जितेंद्र पीपलोदै ब्लॉक सोंडवा  मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता हंसराज(बादल)  किराडे महासचिव दीपक गोयल बड़वानी जिला अध्यक्ष कमलेश पीपलोदे समाज के जागृत कार्यकर्ता सुरसिंह किराड़े पंकज किराडे समाज के प्रचार मंत्री रमेश वास्केल आईटी सेल प्रभारी प्रभारी नानसिंह ससतिया ज्ञान सिंह वास्केल, थान सिंह वास्केल, नानूराम बर्थडे आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *