सिराज बंगडवाला, खरडू छोटी खरडू के निवासी एक युवक पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था जिसका शव सापन नदी के समीप झाडिय़ों में पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक मिकाल पिता रागु डामोर अपने घर से निकला जो घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट झाबुआ पुलिस कोतवाली में दर्ज की गई। इसके बाद गुरुवार को सापन नदी के समीप झाडिय़ों में एक क्षत विक्षप्त शव दिखाई दिया जिसकी खबर मिकाल के पुत्र कला को दी, कला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के शव जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। Post navigation जीते जी शरीर रूपी पिंड भगवान को दान कर दिया वहीं पिंडदान हो गया -पंडित अरविंद जी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नए मकान में करवाया गृह प्रवेश