भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली ग्राम तुमडिय़ा की रजनी पति अल्पेश भूरिया की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई। शुक्रवार देर मृतक का पति अल्पेश अपने 2 साल के छोटे बच्चे को लेकर खाट पर सोया था एवं उसकी पत्नी पास ही में दरी गादी बिछाकर नीचे जमीन पर सो रही थी। तडक़े सुबह 4.30 बजे अचानक रजनी के चिल्लाने की आवाज आई तभी आवाज सुनकर उसके पति ने उठकर देखा तो पास में से सांप गुजर रहा था एवं पत्नी ने कहा कि मुझे सांप ने काट लिया है तभी 108 की मदद से रजीना को बेसुध हालत में मेघनगर हॉस्पिटल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान आरक्षक हेमचंद द्वारा मामला जांच में लेकर धारा 174 जाफौ का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। ) Post navigation मुख्यमंत्री कन्यादान, विवाह-निकाह योजना के तहत 24 जून को नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा महिला मोर्चे ने जयश्री राम लिखे 1000 पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किए पोस्ट, हिंदू विरोधी घटनाओं पर की निंदा