भूपेंद्र नायक, पिटोल पुलिस ने एक मकान के पास दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा सभी थाना एवं चौकियों को अवैध मादक पदार्थ शराब, एवं अन्य संदिग्ध वस्तुओं की धर पकड हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर की पूरी टीम द्वारा पिटोल से 4 किलोमीटर दूर नागन खेड़ी गांव में मुखबीर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की। पल्लवी भाबर को आज मुखबीर की सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम नागनखेडी में एक मकान के पास अवैध शराब रखी है। सूचना केे आधार पर फोर्स भेजा गया। ग्राम नागनखेडी में निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी के घर के पीछे तिरपाल से ढक कर अवैध रुप से गोवा अंग्रेजी शराब की 38 पेटिया मिली जिसकी किमती करीब 95000 रुपये आंकी गई है। शराब जब्त कर पुलिस चौकी लाई गई। आरोपी निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी का पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है । इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि पल्लवी भाबर, सउनि अमितसिहं बघेल, सउनि सुरसिहं चौहान, प्रआर. दिलीप डावर, प्रआर. विरेन्द्र परमार आर. अजितसिहं, आर. प्रेमसिहं का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation ग्राम पंचायत कुंडला के ग्रामीणों की राह होगी आसान, मोद से नल्दी तक सुदूर ग्राम सड़क का किया भूमिपूजन कट्ठीवाड़ा गबन कांड : कोर्ट ने जारी किया कमल का गिरफ्तारी वारंट, 11 जनवरी तक करना होगा सरेंडर