अर्पित चौपड़ा, खवासा

खवासा चौकी अन्तर्गत ग्राम रन्नी निवासी दो बालिकाएं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसे का शिकार हो गई। जिसमें से एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को उपचार कबे लिए पेटलावद ले जाया गया है। 

खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धिरजी पिता बाबू कटारा निवासी रन्नी की 13 वर्षीय बालिका सुनीता अपने काका पेमा कटारा की 14 वर्षीय लड़की कविता के साथ ढोलखरा तालाब से खुदाई कर मिट्टी लेने गई थी। घर का आंगन लीपने के लिए सुबह 10 बजे से मिट्टी लेने गई दोनों बालिकाएं जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन ढूंढते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और देखा तो कविता और सुनीता मिट्टी में दबा हुआ पाया। मिट्टी में दबने से सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कविता गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना खवासा चौकी पर दी गई जिस पर तत्काल खवासा चौकी प्रभारी अशोक बघेल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। खवासा चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हादसा हुआ है। धिरजी पिता बाबू कटारा की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *