झाबुआ लाइव डेस्क। जिला आपूर्ति अधिकारी अलावा एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ राणापुर में जवाहर मार्ग में वैन में घरेलू गैस भरते हुए वाहन क्रमांक एमपी 09 बीए 5167 को पकडा एवं जब्ती की कार्रवाई की। वाहन के साथ दो घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मशीन जप्त कर वाहन मालिक प्रदीप गोस्वामी निवासी राणापुर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया। Post navigation थान्दला मे गरीब ठेला व्यवसायियो पर चली अतिक्रमण विरोधी मुहिम जेल में प्रतिबंधित सामाग्री मिलने पर कलेक्टर ने की उप जेल अधीक्षक पर कार्रवाई