रितेश गुप्ता, थांदला नवरात्रि प्रारंभ पर नगर की विभिन्न गरबा पांडालों व मंदिरों पर घट स्थापना सम्पन्न हुई। नगर के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर विराजित अम्बे माता मंदिर पर, मठवाला कुआं, अंबिकाकुआं मंदिर, इन्द्रपुरी कालोनी, ऋतुराज कालोनी मे कालिका माता मंदिर, जवाहर मार्ग पर हेमला के गरबा स्थल पर, होली चौक ,संजय कालोनी व बिजली ऑफिस परिसर में घट स्थापना विधि विधान से कि गई व नवरात्री में होनेे वाले गरबे हेतु भी उक्त स्थानों पर तैयारियां पूर्ण की गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी इस वर्ष विशेष व्यवस्थाओं के साथ गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है यहां नगर की महिलाएं एवं युवतियों बड़ी सख्यां मे गरबा खेलने पहुंचती है जिसे देखते हुए गरबा समिति द्वारा इस वर्ष डीजे,आर्केस्ट्रा एवं भव्य विद्युत सज्जा की जाकर आयोजन को ओर अधिक गरिमामयी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मठवाला कुआ अंबिका मंदिर चौराहा, एवं इन्द्रपुरी कालोनी में विशेष विद्युत सज्जा एवं डीजे आर्केस्ट्रा के साथ प्रतिवर्षानुसार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, यहां गरबा रास करने वाले ग्रुप एवं युवक युवतियों को प्रोत्साहित कर हेतु विशेष पुरस्कारों भी आयोजन समिति द्वारा दिया जाएगा। Post navigation त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में काम करने वाली युवती का शव छत पर खून में लथपथ मिला, पुलिस ने जुटी जांच में