झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकाल का सदुपयोग खेलों के माध्यम से करने हेतु खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बालक उत्कृष्ट के प्राचार्य एमसी गुप्ता व वरिष्ठ खिलाडिय़ों के आतिथ्य में टेबल टेनिस हाल दशहरा मैदान मे संपन्न हुआ। खेल शिविर 25 अप्रैल से 24 मई एक माह तक स्थानीय दशहरा मैदान थांदला पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें टेबल टेनिस तथा फुटबॉल दो खेल निर्धारित किए गए है। ग्रामीण युवा केंद्र समन्वयक नितिन डामर ने बताया की खेल शिविर में कोई भी बालक-बालिका चाहे वह अध्ययनरत हो या गैर अध्ययनरत भाग ले सकते हैंए खेल प्रशिक्षण शिविर पूर्णत: निशुल्क है प्रशिक्षण का समय सायं 5 से 7 बजे तक 2 घंटे रहेगा, खेल में भाग ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है इसके पश्चात पंजीयन नहीं किया जाएगा, प्रत्येक खिलाड़ी को शिविर में खेल गणवेश में आना अनिवार्य है तथा शुद्ध पानी की बोतल साथ में लाना है। विकासखंड प्रभारी व पीटीआई थांदला जगत शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया तथा खेल प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *