सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
 सरदारपुर खेल परिसर मैदान पर 1 से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन खेलकूद एवं सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके समापन कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि रहें एवं विशिष्ट अतिथि भगवान भाई पाटिदार थे। ग्रीष्मकालीन खेल कुद में व्हालीबॉल का प्रशिक्षण मुकेश गर्ग ने दिया। वहीं फुटबाल का प्रशिक्षण शैलेन्द्र पालए बास्केट बाल का संजय दीक्षित, सैन्य प्रशिक्षक दीपक बैरागी, समरपित सिंह राठौर राजगढ़, भरत मिश्रा ने संजय दीक्षित के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया। कैंप में जिन खिलाड़ीयों ने भाग लिया उन्हें खेलकूद एवं युवा कल्याण की और से टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उक्त जानकारी देते हुए उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लगभग 155 छात्र- छात्राओं एवं खिलाड़ीयों ने ग्रीष्म कालीन खेलकूद में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *