अजय मोदी @ वालपुर कलेक्टर महोदय एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों से आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम वालपुर में कोविड का टेस्ट किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत की समझाइश से ग्राम के लगभग 22 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 का परीक्षण करवाया गया।जयपालसिंह खरत द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में भी ग्राम में कोविड 19 का टेस्ट किए जा कर, ग्रामीणों को समझाइश दे अधिक से अधिक टेस्ट करवा कर जल्द से जल्द इस महामारी से ग्राम को बचाने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जाएंगे। ग्राम में जल्द ही आइसोलेशन सेन्टर भी प्रारंभ किया जाएगा। Post navigation अयोध्या मे भव्य राम मंदिर के निर्माण मे सहयोग राशि प्रदान करने के उद्देश्य के लिए बैठक कर दायित्व सौपे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा का हुआ आयोजन,बताये योगा के लाभ