झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आज जनपद पंचायत थान्दला में फंड ट्रांसफर ऑडर (एफटीओ) करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद सभा कक्ष में संपन्न हुआ। शासन की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा का होने वाला समस्त निर्माण कार्यो का मूल्यांकन एवं ई-पेमेंट भुगतान एफटीओ के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक व सरपंच के द्वारा किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से की जाएगी। इससे पहले भुगतान जनपद के सहायक लेखाधिकारी व सीईओ द्वारा किया जाता था। अब ग्राम पंचायत इस कार्य को किस हद तक कर पाते है। झाबुआ जिले में अधिकांश सरपंच अनपढ़ या कम शिक्षित होने से कही न कही तकनीकी दिक्कत आ सकती है। वही मास्टर ट्रेनर जिला पंचायत झाबुआ से डाटा मेनेजर धीरजसिंह ठाकुर द्वारा विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अंजला गणावा, सहायक लेखाधिकारी अजय वास्कले समस्त सरपंच सचिव रोजगार सहायक उपस्थित थे।। Post navigation प्रशांत उपाध्याय भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर क्षेत्र में उत्साह बोहरा समाज की पर्यावरण बचाने को लेकर अनूठी पहल