नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ ग्राम सुलामोहड़ा तहसील झाबुआ में अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ सोहन सिंह कनाश, तहसीलदार प्रवीण औहरिया ने ग्रामीण चौपाल का आयोजन कर कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए ग्रामीणों से आह्वान भी किया एवं समझाइश भी दी कि टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है इससे किसी भी प्रकार की कोई भी शारीरिक समस्या नहीं होने वाली है, विदित है ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांति शुरू से ही चल रही है, जिला प्रशासन लगातार टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर प्रकार के प्रयास कर रहा है, जिलाधीश सोमेश मिश्रा ने भी नवाचार करते हुए सुदूर अंचलों में खाटला बैठक शुरू की है जिनमें ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि टीकाकरण तत्काल कराएं और अवश्य कराएं, आज सुलामोहड़ा की ग्रामीण चौपाल में ग्राम तड़वी सरपंच राजस्व निरीक्षक एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे। Post navigation गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से जिलेभर में होगा दस तालाबों का निर्माण राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में ग्रामीणों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन व गाइड लाइन पालन करने की दी समझाइश