विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में लाड़ली लक्ष्मी पथ योजना के संबंध में एक बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच चेंनसिह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता , विजय मालवी पंचायत सचिव कन्हैया लाल राठौड़ सहित महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी की विभिन्न कार्यकर्ता गण एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की नन्ही – नन्ही बालिकाए उपस्थित थी ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान  का लाइव प्रसारण उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियो एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने देखा इस अवसर पर नन्ही -नन्ही उपस्थित बालिकाओं को ग्राम पंचायत में चाकलेट एवं बिस्किट का वितरण किया गया साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा मस्जिद मोहल्ले से बायपास मार्ग का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ किया गया । उक्त जानकारी पंचायत सचिव कन्हैया लाल राठौड़ ने दी।

राठौड़ ने बताया की सरपंच  चेंनसिह डावर एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि की सहमति से उक्त रोड का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ किया गया जिसका विधिवत अनुमोदन ग्राम सभा में किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *