झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत झाबुआ जिले में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता आई है लोग सहर्ष आगे आकर अपने घरो में शौचालयों का निर्माण तीव्र गति से कर रहे है एवं उनका उपयोग भी कर रहे है। जिले की ग्राम पंचायतों को निरंतर खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा रहा है। खुले में शौच मुक्त होने से ग्रामीण समुदाय में खुशी की लहर है और ग्राम पंचायत स्तर पर निरंतर गौरव यात्राए निकाली जा रही है। गौरव यात्रा से समुदाय अपने आप को गौरवांन्वित महशूस कर रहा है। ग्रामीणों हुए खुश थांदला ब्लाक के ग्राम परवलिया, मियाटी, खोखर खांदन, पेटलावद ब्लाक की पारेवा, झाबुआ ब्लाक की मानपुरा, बावडी बडी, गेहलर छोटी, मेघनगर ब्लाक की आमलीया माल एवं नाहरपुरा छोटा में खुले में शौच मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में गामीणो ने ढोल ढमाको के साथ नाचते हुवे अपनी खुशी व्यक्त की। गोैरव यात्रा में सीईओ जनपद पंचायत सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनों ने भाग लिया एवं सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। Post navigation 15 कर्मचारियों की कलेक्टर ने की दीर्घायु होने की कामना बारातियो से भरी बस कुंऐ मे गिरी , 12 यात्री घायल हुऐ