रायपुरिया लवेश स्वर्णकार कोरोना महामारी को देखते हुवे ग्राम पंचायत रायपुरिया सक्रिय नजर आ रही है । अब तक ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम में दो बार फॉगिंग मशीन से धुंवा किया जा चुका है । सरपंच सुखराम मेड़ा ने बताया ग्राम में फॉगिंग मशीन से धुंवा तथा उसके बाद अब ग्राम में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है । ग्राम पंचायत कोरोना महामारी के बाद सजग हो गई है सरपंच ने लोगो से उन्हें अपने अपने घरों में रहने की अपील भी की है । सरपंच सुखराम मेड़ा उपसरपंच महेंद्र लाला के निर्देश पर सचिव तोलसिंह निनामा रोजगार सहायक राजेन्द्र सालवी के नेतृत्व में सफाईकर्मीयो को साथ लेकर ग्राम की नालियों की सफाई करवा रहे है सफाई का यह विषय अभियान ग्राम के वार्ड क्रमांक 1 से शुरू किया गया है नालियों की सफाई के बाद वहां बीमारियों से बचाव के लिए रासायनिक पाऊडर भी डाला जा रहा है यह अभियान समस्त पंचों के सहयोग से वार्ड 20 तक जारी रहते हुवे समूचे ग्राम में जारी रहेगा। Post navigation मौसम में आए बदलाव से सहमे लोग: तेज बारिश से किसानों की खेतों में रखी फसलें भीगी सरपंच के आवेदन पर देर रात एसडीएम ने दिखाई मानवता,32 मजदूरों को भोजन कराकर पिकअप से रवाना कर इन्होंने दिया मानव सेवा का परिचय