थांदला। थांदला जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कलदेला में उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मुन्नीलाल नरसिंह भाबर ने अपने निकटतम कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजेश भाबोर को 332 मतों से शिकस्त देकर विजय प्राप्त की। ज्ञात हो कि कलदेला ग्राम पंचायत पूर्व में भाजपा के मण्डल महामन्त्री व सरपंच नरसिंह भाबर के आकस्मिक निधन के कारण इस पंचायत पर उपचुनाव हुआ था। चुनाव जीतने पर तहसील परिसर में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं नेताओं का उत्साह देखा गया व विजय प्रत्याशी को साफा फूल माला से स्वागत कर जश्न मनाया। उपचुनाव जीतने पर क्षेत्र के पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी युवा नेता संजय भाबर,जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पण्डा उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार जितेंद्र राठौर समेत भाजपा नेताओं ने विजय प्रत्याशी को बधाई दी। Post navigation खाटू के बाबा श्याम महाकीर्तन 12 जनवरी को थांदला में, श्याम प्रेमी घर घर जाकर दे रहे आमंत्रण धरोहर-हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति