मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ ग्राम पंचायत आम्बुआ द्वारा आज 19 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सदस्यों से प्राप्त सुझाओं प्रस्ताओं पर सहमति जताई गई जिनमें स्वच्छता, पानी के अपव्यय को रोकने, एवं नवीन निर्माण कार्य तथा मरम्मत के कार्यों पर सहमति के साथ ही जल समिति का वार्ड वार गठन किया गया। मिली जानकारी अनुसार आज आम्बुआ ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन के दूसरी मंजिल पर ग्राम पंचायत सरपंच रमेश रावत की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सार्वजनिक जन हितैषी मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख चर्चा पुराने तथा नये बस स्टैंड पर बने सुविधा घरों की साफ-सफाई के साथ ही उनकी मरम्मत तथा गन्दे पानी की निकासी व्यवस्था एवं पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अनुपयोगी पड़े सब्जी बाजार स्थल पर दुकानों का निर्माण कर नीलामी के माध्यम से किराए पर दिए जाने के प्रस्ताव के साथ ही, क़स्बे में कचरा प्रबंधन हेतु डस्टबिन रखने तथा दो पी वी सी शौचालय जिन्हें जोबट तिराहे पर तथा एक गांधी आश्रम चौराहे के समीप रखे जाने पर सहमति जताई गई, तथा श्री राम मंदिर प्रांगण से मुस्लिम कब्रिस्तान मार्ग के बीच बनी पुलिया को ऊंचा उठाने तथा नाली निर्माण किया जा ना प्रस्तावित है । क़स्बे में शिक्षण संस्थाओं के लिए खेल मैदान तथा दशहरा मैदान हेतु जमीन हेतु प्रशासन को प्रस्ताव भेजने पर विचार किया गया। बैठक में पेय जल व्यवस्था सुधार हेतु वार्ड वार एक पंच के साथ एक नागरिक सदस्य के साथ जल समिति का गठन किया गया, ताकि जल वितरण ठीक से हो तथा जल का अपव्यय न हो।इस अवसर पर उप-सरपंच थानसिंह भयडिया, सचिव उज्जवल चौहान, मोहम्मद भाई बोहरा, पूर्व उप सरपंच तथा भा.जा.पा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, हुसैन बोहरा, विजय रावत,अब्दुल कादिर बोहरा, सिराज खान,अनील माली राकेश राठौड़,सारिक खान आदि अनेक ग्राम सभा सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation आम्बुआ सहित समीप ग्राम बोरझाड में मनाई गई नागपंचमी निजी शिक्षण संस्था के नन्हे मुन्नों ने निकाली कांवड़ यात्रा