विजय मालवी, खट्टाली आगामी पर्व भगोरिया होली त्योहार को देखते हुए ग्राम पंचायत खट्टाली में सफाई अभियान चलाया गया। काफी लंबे समय से बायपास मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहां पर कई वाहन फंस चुके थे। जिससे ग्राम में जाम की स्थिति बन जाती थी। जिसको लेकर ग्राम के जनप्रतिनिधि व पत्रकारों ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया। जिस को संज्ञान में लेकर पटवारी नितेश अलावा ने तुरंत जेसीबी मंगवा कर बायपास मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में पटवारी नितेश फ्लावर सचिव अमर सिंह मंत्री सहायक सचिव सावन सिंह आदि मौजूद थे Post navigation युवा संसद के आयोजन से प्रभाविवत होकर विधायक मुकेश पटेल 5 विद्यार्थियों को भोपाल ले जाकर दिखाएंगे विधानसभा भवन लड़के से दोस्ती रखने की किशोरी को मिली सजा, रिश्तेदारों ने बाल काटकर किया जलील