शिवा रावत,उमराली सोंडवा अनुविभागीय अधिकारी किरण अंजना एवं तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल द्वारा ग्राम पंचायत उमराली में 13 अप्रैल से पूरे ग्राम की सीमाओ को पूर्ण रूप से सील करवा दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) किरण अंजना के अनुसार जो भी व्यापारी ग्राम में अन्य गांव या शहर से आकर किराना दुकान का व्यवसाय करता है या दुकान खोलता है उन पर कल से पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा । यह आदेश मेडिकल स्टोर्स पर भी लागू होगा। सिर्फ स्थानीय व्यापारी ही घर पहुंच सेवा दे सकेंगे, जिसके लिए वितरण पास होना अनिवार्य है। वहीं सब्जी भी स्थानीय वाड़ी या खेतों से टोपले द्वारा घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। इस आदेश का उलंघन करने वाले पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उक्त जानकारी ग्राम वासियो को स्वयं तहसीलदार द्वारा समझाइश के साथ दी गई एवं लॉकडाउन का पालन करने तथा अपने व अपनी परिवार के जीवन को इस आपदा में बचाने की बात की गई। ) नोट=हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप अपने Youtube अकाउंट पर जाकर C B LIVE लिखे ओर उसे SUBSCRIBE कर घंटी जरुर दबा दीजिए ताकी आपको तुरंत हमारे नोटिफिकेशन मिल सके Post navigation आपूर्ति नहीं होने से अन्य सामानों के साथ ही “स्लोपाइजन” महंगा हुआ समाज सेवी लीलाराम वाणी के निधन पर पसरा मातम