आलीराजपुर। उदयगढ़ उपखंड के तलावद मंडल अंतर्गत ग्राम कानाकाकड़ में हिंदू सम्मेलन एवं महा रैली आयोजित हुई। यह आयोजन पूर्व मंत्री सुलोचना रावत के गृह ग्राम में हुआ, जहां सनातन चेतना और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260122-WA0026.mp4 महा रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए। विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने अनुशासन और उत्साह के साथ रैली में अग्रणी भूमिका निभाई। आयोजित रैली में जोबट विधानसभा प्रभारी विशाल रावत सबसे आगे चलते हुए नजर आए और उन्होंने युवाओं का नेतृत्व करते हुए समाज को संगठन, एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया। धार्मिक जयघोष, अनुशासन और जनसमर्थन के बीच यह भव्य हिंदू संगम क्षेत्र में सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और एकजुटता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। Post navigation हजरत अबुल हसन सरकार फरीद बादशाह कादरी-चिश्ती (र.अ) का दो दिवसीय उर्स धूमधाम से मनाया जाएगा उबड़ल के किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर से की मुलाकात, आवेदन सौंपा