सुनील खेड़े@जोबट पिछले दिनों आपसी रंजिश के चलते ग्राम आम्बी के मावडिया फलिया में सरदार पिता सुरपाल मेहड़ा की हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या करने वाले पांचों आरोपी फरार हो गए थे। आम्बुआ पुलिस द्वारा मुस्तेदी दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक पिता रतन सिंह उम्र 20 वर्ष, मुनिया पिता भान सिंह उम्र 41 वर्ष, तेरसिंह पिता रतिया उम्र 35 वर्ष, गजेंद्र पिता मोटला उम्र 32 वर्ष तथा एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी आरोपी गजेंद्र के घर बैठकर गुजरात भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। थाना प्रभारी दिलीप चंदेल, सउनि रामेश्वर बघेल, मनीष कुमार आरक्षक प्रेम सिंह, अनिल, राकेश और वाहन चालक रोशन का आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय योगदान रहा। Post navigation असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे शास्त्री जी – सुरपाल अजनार दलगत राजनीति से उठकर भाजपा-कांग्रेस ने दिया खेल भावना का संदेश