अलीराजपुर live के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी @ राज की रिपोर्ट नानपुर से 4 चार किलो मीटर दूर ग्राम वेगड़ी का ईन्द्रसिंह पिता दितलिया उम्र 35 वर्ष भगोरिया गया था और लगभग 15 दिनों से नही आया है। परिजन ने बताया कि 26 तारीख को चिक्ली भगोरिया में गया था जो अभी तक नही आया है सभी जगह रिश्तेदार व परिचितों में फोन से संपर्क किया तथा ढूंढने पर नही मिल रहा है। इसके बाद परेशान परिजनों ने अलीराजपुर लाईव को बताया कि इसके पहले भी भड़ूच से खबर के माध्यम से इन्ही के परिचित को मिलाया था। अब भी खबर के माध्यम से मिलाने की आस लेकर आये हुए है। Post navigation फाग महोत्सव मे जमा मस्त माहौल कालोनी के विकास के लिए केशव नगर रहवासी संघ का गठन, राठौर अध्यक्ष, गुप्ता सचिव नियुक्त