गोपाल राठौर, कट्ठीवाड़ा कठ्ठिवाडा में गणेश विसर्जन के अवसर पर ग्रामीण अंचल मे भी धूम रही। कठ्ठिवाडा सहित कवछा, हवेली खेडा, इन्दलावाट, सयडा और भी अन्य जगह जगह आसपास विराजित गणेश प्रतिमाओं की नगर के मुख्य मार्ग से एक एक कर झाकियां निकलती रही। युवक युवतियां डीजे की धुन पर नाचते गाते निकले और हवेली खेडा चौराहे से लौटकर धनार माता मन्दिर प्रांगण पर सभी झाकियो को एकत्रित कर एक साथ मिलकर महा आरती कर लाभ लिया। इसके पश्चात सभी ने अलग अलग जगह पहुँच कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। Post navigation ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने कट्ठीवाड़ा में निकाला जुलूस कन्या शिक्षा परिसर की 50 छात्राएं अचानक हुई बीमार