गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा कट्ठीवाड़ा में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह के साथ मनाया। इस दिन समाजजनों ने भव्य जुलूस निकाला। जिसमें समाज के बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों ने सहभागिता की। जुलूस बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुए हवेली खेड़ा चौराहे पर पहुंचा। कठ्ठिवाडा टीआई दिनेश सोलंकी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाल रहे थे। वहीं तहसीलदार सुनील डावर भी व्यवस्था देखते दिखाई दिए। जुलूस में सैयद नजमुद्दीन बाबा सैयद अलताफ बाबा सैयद अदनान बाबा हाफ़िज़ साहब सद्दाम हुसैन सदर साहब साहबुद्दीन शेख मोहसीन शेख जाकिर शेख सरवर पठान शकील शेख सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। Post navigation कट्ठीवाड़ा के बाजार में कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम, एक्सपायर खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही गणेश विसर्जन की धूम, झांकियां निकाली