जितेन्द्र वाणी, नानपुर ग्राम फुलमाल में चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामीण रुमाल पिता छितु भाई निवासी झरकली के साथ विगत दिनों मारपीट की गई। इस मारपीट में उसके हाथ फैक्चर हो गया एवं शरीर पर भी चोट के निशान हो गये। इसके बाद चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामीण को उपचार के लिए आलीराजपुर लाया गया लेकिन यहां सभी जगह बंद होने से उसे गुजरात के बोडेली ले जाया गया जहां उसका उपचार करवाया गया। चौकी प्रभारी गरवाल द्वारा किए गए इस कृत्य की जानकारी सांसद प्रतिनिधि नागर सिंह चौहान को मिली। जिसके बाद उन्होंने एसपी विपुल श्रीवास्तव से चर्चा की। जिस पर एसपी द्वारा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया। वही इस मामले के लिए एसडीओपी धीरज बब्बर को जांच अधिकारी बनाया गया। इस संबंध में एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि वे शीघ्र ही पीडि़त का बयान लेंगे ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। Post navigation विधानसभा क्षेत्र की 96 ग्रामों के 2469 परिवार 12182 व्यक्ति गुजरात व अन्य राज्यों मे फँसे हुए हे विधायक ने लिखा दोनो मुख्यमंत्रीयो को पत्र आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को पुलिस चेक पाइंट या आवाजाही में परेशान करने पर इन नंबरों पर अब करे कॉल