फिरोज खान, अलीराजपुर ब्यूरो चीफ वर्तमान में विश्वयापी माहमारी कोविड-19 यानी नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अलीराजपुर पुलिस द्वारा सख्ती से एहतियात बरता जा रहा है जिनसे अनावश्यक लोगों के आवागमन को रोका जा सके। साथ ही आवश्ययक वस्तुओं का लाने ले जाने में लगे वाहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। अलीराजपुर के समस्त व्यापारियों को सूचित किया कि अलीराजपुर पुलिस द्वारा लगाये गये समस्तो नाका पाइंट एवं चैकिंग पाइंटों पर पुलिस के द्वारा आवश्य क वस्तुओं से संबंधित वाहनों को किसी भी प्रकार से नहीं रोका जा रहा है। चाहे वे वाहन आवश्यक वस्तुाओं से भरे हो या खाली हो। यदि इन वाहनों के आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो तत्कारल इन नम्बरों पर सूचित किया जा सकता है ताकि उनकी कठिनाई को दूर किया जा सके। वाहनों के आवागमन में दिक्कत होने पर करे इन नंबरों पर कॉल-1. पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव- 7049100422 2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल- 9893685752 3. अअपु अलीराजपुर धीरज बब्बर- 9424371232 4. अअपु जोबट दिलीप बिलवाल- 7974949415, 7587616704 Post navigation ग्रामीण के साथ मारपीट करने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच महिला चौकीदार हसना ने ग्राम में कोविड-19 महामारी से बचने के लिए लगाए हर तरफ बैरिकेड्स, एसडीएम-तहसीलदार ने की प्रशंसा