फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले की सोंडवा पुलिस पर बयडिया गांव के कुछ लोगों ने आज दोपहर गंभीर आरोप लगाए। सरपंच पति भाया के नेतृत्व में लगाए आरोपों में पुलिस पर आरोप लगाया है कि सोंडवा थाना प्रभारी समेत आठ पुलिस कर्मियों ने गांव के युवक धीरेंद्र पिता भुडसिंह को पकडऩे के लिए उसके घर की घेराबंदी की, इस घेराबंदी से बचने के लिए धीरेंद्र जो कि 22 वर्षीय युवक है, घर से भागा और उसे पकडऩे के लिए पुलिस भी उसके पीछे भागी। इस दौरान आरोप है कि भयभीत युवक धीरेंद्र ने उफनती अनखड नदी में छलांग लगा दी, और वह बह गया। अलीराजपुर एससपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस आरोप के बारे में अभी उन्हें पता चला है। सोंडवा थाना प्रभारी से इस संबंध में पूछा है तो सोंडवा थाना प्र्रभारी का कहना है कि धीरेंद्र नदी में कूदकर बहा नहीं है बल्कि नदी किनारों की झाडिय़ों में छिपकर भाग निकला है फिर भी हम मामले की जांच करवाएंगे। ) Post navigation 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के चलते कलेक्टर ने समस्त स्कूलों का अवकाश किया घोषित रतलाम रेलवे स्टेशन पटरी पर जल भराव के चलते कई गाड़ियां प्रभावित