झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम उमरकोट में ग्रामसभा का आयोजन रखा गया जिसमें ग्रामीण ने अपनी परेशानी से सचिव को अवगत करवाया। वही 16 से 26 जनवरी तक बीडफ़लिये में ग्रिड प्रभारी द्वारा बिजली काटने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्रभारी को की गई। इस दौरान प्रभारी को कहा कि क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है, इसलिए मॉनिटरिंग की जाए, जहां बिजली के वैध कनेक्शन है वहां के लोगों को बिजली प्रदाय की जाए। साथ ही ग्रामसभा में खुले में शौच नहीं करने तथा बनाए गए शौचालयों का उपयोग करने की जानकारी दी गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों को रूबरू करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व जागरुक युवा नागरिक मौजूद थे। Post navigation गणतंत्र दिवस पर सरपंच ने गिनाए विकास कार्य, नवीन लक्ष्य में मांगा जनता का सहयोग अलस्याखेड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह में दिखा ग्रामीणों में उत्साह