606398झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट-
ग्राम पंचायत अलस्याखेड़ी में सरपंच ने का गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडावंदन किया। इस दौरान सरकारी स्कूल पर अध्यापक एवं शिक्षक ने बच्चों को मिठाई वितरण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच गंगाराम सिंगाड़, सचिव सुभाष भूरिया, पूर्व उपसरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार, उपसरपंच भेरूलाल पाटीदार, पत्रकार पन्नालाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण व नाटकों की प्रस्तुतियां दी जिससे उपस्थित लोगों ने सराहा। वही बालिकाओं की हौसला अफजाई के लिए उन्हें उपहार स्वरूप पेंसिल, पेन-कॉपी का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *