झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- आज 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर श्रीराम कुटिया भवन में स्थापित साईं विनायक पब्लिक स्कूल उमरकोट में छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चों ने लघुनाटक, डांस, भाषण व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान आयधन चौधरी एवं बाबूसिंह कुशवाह द्वारा प्रात: झंडावंदन किया एवं समाज सेवक शंकरलाल चौधरी ने सभी बच्चों को पढ़ाई कर क्षेत्र, स्कूल तथा देश का नाम रोशन करने की सीख दी। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिससे की बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात भोजन कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्रामीणजन मौजूद रहे। Post navigation अलस्याखेड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह में दिखा ग्रामीणों में उत्साह दशहरा मैदान पर ” समय ” से पहला उतारा झंडा ; मीडिया ने फोटो खींचे तो फिर फहराया