अलीराजपुर लाइव डेस्क विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से जिलें में गौवंश तस्करी लेकर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रखंड मंत्री प्रदीप हटीला ने बताया कि जिले में गौवंश तस्करी की घटनाएं वाहनों और पैदल मार्ग के माध्यम से लगातार हो रही हैं। जिसमें कुछ दलालों द्वारा पैसों का लेन-देन कर गौवंश तस्करी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। गौवंश की तस्करी में लिप्त कई दलाल स्वयं को विहिप बजरंग दल व अन्य हिन्दू संगठन का कार्यकर्ता बताकर संगठन को बदनाम कर रहें है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन उक्त बिंदुओं पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा विहिप बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर जिला गौरक्षा राकेश प्रजापति, जिला सह मंत्री रामनारायण माली,जिला संयोजक जूवानसिह कनेश, प्रखंड संयोजक कमलेश चौहान, सह संयोजक रूपेश चौगढ़, नगर अध्यक्ष संजय पंवार, संयोजक राकेश जी पंवार, गोलू जी भुरीया,सुरेश रावत,मगन कनेश सुरेश मण्डलोई मनीष राठौड़ नगर एवम ग्रामीण के कार्यकर्ता भी रहे ! Post navigation भीषण आगजनी के बाद गांव में पहुंचे विधायक दी आर्थिक सहायता राशि दी अवैध गौवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर विहिप ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन