झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव, यादव युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव की अनुशंसा पर यादव युवा महासभा मध्यप्रदेश हेतु मेघनगर के गौरव यादव को यादव महासभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। गौरव के मनोनयन पर समाजजनों, इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। गौरतलब है कि नगर के युवा गौरव यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विजयवर्गीय मित्र मंडल एवं झाबुआ जिले के भाजपा आईटी सेल युवा मोर्चा जिला संयोजक की भूमिका निभाई। Post navigation महिला बाल विकास विभाग ने 62 बच्चों का करवाया सामूहिक अन्नप्रशान राम कथा में भगवान राम के विवाह को सुन झूम उठे श्रोता