जितेंद्र वाणी, नानपुर स्थानीय श्री गोपाल गोशाला में केसरबाई सागरमल लड्डा की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सभी गौ माता को गो मिष्ठान एवं गोग्रास खिलाया गया एवं सुंदर मधुर भजनों एवं सहभोज आयोजन किया गया। स्वर्गीय सागरमल बापुलाल जी लड्ढा परिवार द्वारा भाई प्रह्लाद जी लड्डा निर्मला लड्ढा कैलाश चंद्र श्रीमती रेखा लड्ढा दिनेशचंद प्रेमिला लड्ढा भाई दिलीप एवं गोविंद लड्ढा परिवार द्वारा आयोजन किया गया। पूर्णिमा उत्सव के सक्रिय सदस्य दिनेश चंद्र लड्ढा का विशेष सहयोग रहा एवम रमेश जी परवाल ने कार्यक्रम में अमूल्य सहयोग दिया। हरि सत्संग समिति खट्टाली द्वारा प्रति पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमे संचालन प्रदीप नगवाडीया किया गया हरि सत्संग समिति सभी सदस्य एवं गोपाल गौशाला के सभी सदस्य उपस्थित थे । आभार दिलीप जी परवाल खट्टाली ने व्यक्त किया। Post navigation पंडित नागर ने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आखिरी दिन श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया रामायण पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा एक भक्त ने निशुल्क पिलाया ज्यूस