मॉकड्रिल का जायजा लेते एसपी संजय तिवारी झाबुआ लाइव डेस्क। जिले में आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यो के लिए प्रशासनिक तैयारी को परखने के लिए कल्याणपुरा के समीप गैस पाइप लाइन में आग लगने संबंधी मॉकड्रिल किया गया। आग की खबर फैलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। बचाव एवं राहत के लिए झाबुआ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची गेल इंडिया से एम्बुलेंस, पुलिस विभाग से पुलिसकर्मी, कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता, एसपी संजय तिवारी, डीजीएम गेल असीम प्रसाद मैनेजर फायरिंग सेफ्टी राजिदंर सिंह, गेल इण्डिया सेक्यूरिटी इन्सपेक्टर बुनकर, एडीएम दिलीप कपसे, एसडीएम अली तहसीलदार प्रवीण पाटीदार जनसम्पर्क अधिकारी अनुराधा गहरवाल सहित होमगार्ड के जवान एवं बचाव राहत कार्य से जुडे शासकीय सेवक मौके पहुंचे एवं राहत व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एक्शन का जायजा लिया। Post navigation कटौती का प्लान नहीं, शहर में काटी जा रही बिजली एक लडकी के चक्कर मे एक की जान गई – एक जेल मे