P. S. Chandel Alirajpur अलीराजपुर के असाडपुरा क्षेत्र में गैस के चूल्हे की आग से एक लड़की बुरी तरह झुलस गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असाडपुरा निवासी हारून भाई की लड़की आरिफा (25 वर्ष) घर मे खाना बना रही थी, तब अचानक इनका दुपट्टा आग की चपेट में आ गया और आरिफा को बुरी तरह से जला दिया। जब ये हादसा हुआ तब घर पर अन्य कोई मौजूद नही था। आसपास वालो ने फ़ौरन घरवालो को खबर की। तब तत्काल आरिफा को जिला अस्पताल ले गए जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बड़ौदा रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। गौरतलब हैं, कि हारून भाई कपड़े सिलने का काम करते है, और शहर भर में कपड़ों के डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध है। Post navigation निर्वाचन कार्यो में लापरवाही पड़ी भारी एसडीएम ने किया बीएलओ को निलम्बित बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रैक्टर पलटा, छह ग्रामीण घायल