अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- भारत गैस एजेंसी जोबट द्वारा आम्बुआ एवं बोरझाड़ मे जब भी गैस सिलेंडर का वितरण करने आती है तो उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क वसूल किया जाता है। नियम के अनुसार 863 रुपए प्रति सिलेंडर हैं लेकिन गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से 880 रुपए वसूल रही है, जबकि रसीद में ही परिवहन चार्ज जुड़ा होता है। यह सुविधा हेतु कंपनी एजेंसी को परिवहन खर्च देता है फिर भी भारत गैस एजेंसी जोबट-आम्बुआ-बोरझाड़ के उपभोक्ताओं से खुले आम लूट में मशगुल है। नागरिक बृजेश खण्डेलवाल, गोविन्दा माहेश्वरी, हुजेफा बोहरा, मयंक विश्वकर्मा ने इसकी जांच कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने व अभी तक लिए गए अतिरिक्त चार्ज वापस दिलाने की मांग की है। Post navigation मंदिर में चोरी कर रहे चोर को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार शादी में जोर से बजा रहे पारंपरिक वाद्ययंत्र से नाराज आरोपियों ने कर दी युवक की हत्या