मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के जवानिया-झीरण गांव की सीमा पर एक अधेड़ का रक्तरंजित शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया है। उदयगढ़ थाना प्रभारी महेश रघुवंशी ने बताया कि मृतक का नाम केसरिया पिता तुलसी है, तथा वह आम्बुआ थाना क्षेत्र के झीरण गांव का निवासी हैं तथा उसका गांव घटनास्थल से सटा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के चलते पुलिस ने उदयगढ़ थाने में धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ) Post navigation स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित हो रही पीएलए बैठक संदीप डाकोलिया जैन पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत