झाबुआ। जिला आपूर्ति अधिकारी अलावा ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2016-17 में ई-उपार्जन परियोजनांतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु उनके पंजीयन में उल्लेखित रकबे के सत्यापन हेतु 22 जनवरी से 22 फरवरी तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित अवधि में सभी किसानो के रकबे का सत्यापन पूर्ण न कराने के कारण सत्यापन की अवधि बढाकर 29 फरवरी कर दी गई है। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को समयावधि में पंजीकृत सभी किसानों के रकबे का सत्यापन कराया जाकर ई.उपार्जन साफ्टवेयर में प्रविष्टि की कार्रवाई करवाने के लिए निर्देशित किया है। Post navigation सारंगी में कोई भी बच्चा शालात्यागी नहीं- पांडे तीन वर्षीय बच्ची का अपहृणकर्ता गिरफ्तार