नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ शहर के युवा कुलदीप जोशी जो पिटोल के पास स्थित गेल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे उनका आज शाम 5:30 बजे के आसपास आकस्मिक मृत्यु हो गई, कुलदीप की मृत्यु के साथ ही शहर में कई तरह की अफवाहों का दौर जारी है, पुलिस जांच में जुटी हुई है, पुलिस ने मर्ग कायम किया है एवं सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।। गौरतलब है कि कुलदीप शहर के शनि मंदिर के पुजारी राधेश्याम जोशी के पुत्र थे एवं हंसमुख मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे कुलदीप के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर छाई हुई है.. Post navigation अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया महिला सम्मान व विधिक साक्षरता शिविर में बोले ” समाज में समानता से ही प्रगति सम्भव” अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित