थांदला। गुरु पूर्णिमा उत्सव धूम धाम से मनाया गया। प्रातः से ही सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही सभी देवालय में  पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया।

वैकुंठ धाम गुरुद्वारा पर सरस्वती नंदन स्वामी, बिठल भगवान,राधा, रुक्मिणी, मा सरस्वती, गणेश जी का प्रातः अभिषेक, मंगला आरती एवं  गुरु पादुका पूजन कर महा आरती की गई साथ ही शांति आश्रम में नारायण मंदिर अगराल, कालिका मंदिर ग्राम पंचायत फुट तालाब में आयोजन हुए। हनुमान मंदिर पर  गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर भारतीय गोरक्षा वाहिनी मध्य प्रदेश कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत झाबुआ थांदला इकाई, पदाधिकारी संस्था के राष्ट्रीय संचालक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, पटेलिया समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जवसिंह परमार, गोरक्षा के प्रदेश महामंत्री राजू धानक, स्वदेशी मंच के जिला प्रचार प्रमुख मोहन यादव, थांदला सकल बलाई समाज के उपाध्यक्ष बल्लू लाल चौहान, गो संरक्षक राधेश्याम रावल व समाज जनों, समाजसेवी माताओं, बहनों, युवा शक्ति ने गुरु का पादुका पूजन कर  संतों का सम्मान कर गुरु भक्तों ने गुरु  दीक्षा लेकर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *