थांदला। 12 जुलाई को स्वास्तिक हैंडीक्राफ्ट वुमन वेलफेयर एसोसिएशन समिति उज्जैन की कोषाध्यक्ष अंजलि तुषार भट्ट द्वारा डीसी हैंडीक्राफ्ट वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाए गए आर्टिजन कार्ड का वितरण थांदला में किया। यह सभी आर्टिजन झाबुआ, मेघनगर और थांदला में डॉल मेकिंग एवं बीड ज्वेलरी निर्माण से जुड़े हुए हैं। इन सभी को डीसी हैंडीक्राफ्ट एवं एमएसएमई द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी अंजलि भट्ट द्वारा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना आचार्य, अरुणा भट्ट एवं सीमा शाहजी द्वारा की गई। कार्यक्रम में टीना कोठारी, रेखा शर्मा, रंजना भट्ट, कीर्ति आचार्य, अर्चना भट्ट, जयश्री पाठक, स्वाति आचार्य, कल्पना आचार्य आदि उपस्थित थे। Post navigation साधु व साध्वी वृंद के सान्निध्य में 13 जुलाई वर्षावास प्रारंभ दिवस पर जप तप से मनाया जाएगा चौमासी पर्व गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में लगी रही भक्तों की कथा